भारत में निवेश की बड़ी संभावनाएं तलाश रही है Saudi Aramco, RIL में 20 फीसद हिस्सेदारी के लिए कर रही है बातचीत
ऊर्जा जरूरतों के लिहाज से भारत एक बड़ा बाजार है। यहां निवेश की भी व्यापक संभावनाएं हैं। दुनिया की सबसे बड़ी तेल निर्यातक कंपनी सऊदी अरैमको भी यहां निवेश की संभावनाएं तलाश रही है।
नई दिल्ली, पीटीआइ। ऊर्जा जरूरतों के लिहाज से भारत एक बड़ा बाजार है। यहां निवेश की भी व्यापक संभावनाएं हैं। दुनिया की सबसे बड़ी तेल निर्यातक कंपनी सऊदी अरैमको भी यहां निवेश की संभावनाएं तलाश रही है। इस दिशा में अरैमको भारत में रिलायंस इंडस्ट्रीज के तेल से लेकर रसायन तक के 75 अरब डॉलर के कारोबार में 20 फीसद हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है।
दैनिक जागरण के अनुसार, अरैमको ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि वह उच्च वृद्धि वाले बाजारों के साथ ही उन देशों में निवेश की संभावनाएं तलाश रही है, जो कच्चे तेल के आयात पर निर्भर हैं। भारत दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ रहा ऊर्जा बाजार है। यहां ईंधन की खपत सालाना चार-पांच फीसद की दर से बढ़ रही है। भारत अपनी पेट्रोलियम जरूरतों के 83 फीसद के लिए आयात पर निर्भर है।
aXA6IDE4LjE5MS4xMDIuMTEyIA== ejasoft island