लॉकडाउन में ढील के बाद भारत सहित दुनियाभर में कोविड-19 के केस बढ़े

कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण में कमी आने के बाद कुछ देशों ने लॉकडाउन में रियायत दी थी। लेकिन अब वहां नए मामले बढ़ने लगे हैं।
कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण में कमी आने के बाद कुछ देशों ने लॉकडाउन में रियायत दी थी। लेकिन अब वहां नए मामले बढ़ने लगे हैं। यह हाल सिर्फ चीन, रूस जैसे देशों का नहीं बल्कि भारत का भी है। पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा 2600 मामले सामने आए हैं। रूस में नए मामलों की संख्या बढ़कर 10,000 से ज्यादा हो चुकी है।
ब्रिटेन में Covid-19 से होने वाली मौतों की संख्या इटली में मरने वालों के करीब पहुंच रही है। यूरोप में इटली ही इस बीमारी का केंद्र था। ब्रिटेन की आबादी इटली से कम है। लेकिन अब वहां मरने वालों की संख्या इटली के बराबर होने वाली है। अमेरिका में हर दिन 10,000 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को अमेरिका में कोरोनावायरस की वजह से 1400 लोगों की जान गई।
मनी कंट्रोल के अनुसार, लॉकडाउन में ढील देने के बाद हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि बंद में छूट देने के बाद जांच की संख्या नहीं बढ़ाई गई तो संक्रमण का दूसरा दौर आ सकता है। दुनिया भर में कई हफ्तों की बंदी से वैश्विक अर्थव्यवस्था की मंदी 1930 के लेवल पर पहुंच गई है। लिहाजा सरकार पर कारोबार शुरू करने का दबाव है।
इटली में 10 मार्च से लॉकडाउन जारी है। यहां सोमवार से पार्क को खोला गया है। स्पेन में 14 मार्च से लॉकडाउन था। वहां भी ढील दी गई है। 14 मार्च के बाद पहली बार लोग अपने घरों से बाहर निकले। हालांकि इस दौरान Social Distancing के नियमों का भी पालन हो रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर मास्क लगाना जरूरी है।
aXA6IDQ0LjIwMS43Mi4yNTAg ejasoft island