अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में आतंकी हमले में 35 लोगों की मौत
पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के सौम प्रांत में सैन्य टुकड़ी पर हमले के बाद सुरक्षाबलों ने अभियान चलाया, जिसमें 60 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए। इससे पहले मंगलवार को आतंकियों द्वारा शहर पर किए गए हमले में 35 आम लोगों की भी जान चली गई।
पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के सौम प्रांत में सैन्य टुकड़ी पर हमले के बाद सुरक्षाबलों ने अभियान चलाया, जिसमें 60 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए। इससे पहले मंगलवार को आतंकियों द्वारा शहर पर किए गए हमले में 35 आम लोगों की भी जान चली गई। मारे गए लोगों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। देश के राष्ट्रपति रोच मार्क काबोरे ने आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इस दौरान 80 आतंकी मारे गए हैं।
भारतीय समाचार पत्र जागरण के अनुसार, बुर्किना फासो के एक सुरक्षा अधिकारी ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि मंगलवार सुबह कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने शहर के अरबिंदा इलाके पर हमला कर दिया। इस हमले में लोगों की मौत हो गई। आतंकियों ने सैन्य टुकड़ी पर भी हमला किया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरने के लिए एक अभियान चलाया और इस दौरान 60 आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। सूत्रों के अनुसार इस हमले में बुर्किना फासो की सेना के चार सैनिक भी मारे गए हैं। बता दें कि बुर्किना फासो के उत्तरी इलाके में गंभीर सुरक्षा परिस्थितियां बनी हुई हैं। यहां इस तरह के हमले आम हैं। सुरक्षाबलों के साथ-साथ आम लोग भी इस बात से भली-भांति परिचित हैं।
उल्लेखनीय है कि बुर्किना फासो में हुए आतंकवादी हमलों में 700 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा बड़ा चौंकाने वाला है कि मारे गए लोगों में 200 सेना के जवान भी शामिल हैं। ऐसे में यह क्षेत्र काफी असुरक्षित महसूस किया जाने लगा है। नतीजतन हजारों लोगों ने यहां से पलायन किया है। हजारों लोगा अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने पहुंच गए हैं। बता दें कि अफ्रीकी देशों में सुरक्षा काफी बड़ा मुद्दा रहा है।