समुदाय
इन देशों में दुष्कर्म के ख्याल से भी कांप उठेगी रूह, सिर कलम से लेकर पत्थर मारने तक का है कानून
हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या को लेकर देशभर में आक्रोश है।
हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या को लेकर देशभर में आक्रोश है। लोग आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। कोई सिर कलम करने की मांग कर रहा है तो कोई चाहता है कि आरोपियों को फांसी पर लटका दिया जाए। कोई कह रहा है कि आरोपियों को नपुंसक बना दिया जाए।
आपको बता दें कि दुनिया में कई देश ऐसे भी हैं जहां पर इस जघन्य अपराध के लिए इतनी खतरनाक सजा है कि दुष्कर्म के बारे में सोचकर भी आरोपी की रूह कांप उठेगी।
अमर उजाला के अनुसार, सऊदी अरब में दुष्कर्म के दोषियों के खिलाफ इस्लामी कानून शरिया का इस्तेमाल किया जाता है। यहां पर दुष्कर्म के लिए मौत की सजा का प्रवाधान है। मौत की सजा भी भयंकर तरीके से दी जाती है। दुष्कर्म का दोषी पाए जाने पर अपराधी को फांसी पर टांगने, सरेआम सिर कलम करने की सजा दी जाती है।
इराक में दुष्कर्म के दोषी को मौत की सजा दी जाती है। लेकिन इस सजा को देने का तरीका अलग है। इस देश में दुष्कर्म के दोषी को सबके सामने तब तक पत्थर मारे जाते हैं जब तक कि उसकी मौत न हो जाए। दोषी को रूह कंपाने वाली सजा इसलिए दी जाती है ताकि दूसरे लोगों को अहसास हो सके कि उसने कितना बड़ा गुनाह किया है।
aXA6IDEzLjU4Ljc2LjYg
ejasoft island