चेक रिपब्लिक के अस्पताल में अंधाधुध फायरिंग में 6 की मौत
चेक गणराज्य के ऑस्ट्रावा में एक अस्पताल में मंगलवार को एक हमलावर ने गोलीबारी कर छह लोगों की हत्या कर दी
चेक गणराज्य के ऑस्ट्रावा में एक अस्पताल में मंगलवार को एक हमलावर ने गोलीबारी कर छह लोगों की हत्या कर दी। फायरिंग के बाद हमलावर ने खुद को भी सिर में गोली मार ली। घटना में दो लोग घायल भी हैं।
one india के अनुसार, पुलिस ने बताया है कि तीन घंटे बाद एक वाहन में आत्मघाती बंदूकधारी मृत पाया गया, उस ने खुद को गोली मार लेने की बात सामने आई है। बताया गया है कि बंदूकधारी अस्पताल में मरीज के तौर पर आया था। उसने ओस्ट्रावा यूनिवर्सिटी अस्पताल के ट्रॉमा क्लिनिक के वेटिंग रूम में फायरिंग की। वहां मौजूदस्टाफ के मुताबिक उसने अचानक गोली चलानी शुरू कर दिया। जिसमें चार पुरुष और दो औरतों की मौत हो गई। इसके बाद वो फरार हो गया और बाद में वाहन में मृत मिला। घटना में मारे गए सभी लोग अस्पताल में मरीज थे। घटना के बाद अस्पताल को बंद कर पुलिस ने जांच की। सारे स्टाफ और मरीजों को एक कमरे में बंद कर पुलिस ने जांच की। बाद में मरीजों को उनके कमरों में शिफ्ट किया गया।