भारत: उत्तराखंडी संस्कृति की छाप के साथ रंग महोत्सव संपन्न
छह दिन तक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की नाट्य प्रस्तुतियों से समां बांधने व उत्तराखंड की संस्कृति के दर्शन के साथ 21वां भारत रंग महोत्सव संपन्न हो गया।
छह दिन तक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की नाट्य प्रस्तुतियों से समां बांधने व उत्तराखंड की संस्कृति के दर्शन के साथ 21वां भारत रंग महोत्सव संपन्न हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन बंगाली नाटक 'नासिका पुराण' की प्रस्तुति ने मित्रता की महत्ता बताई। इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को सराहा।
देहरादून न्यूज़ के अनुसार राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली और संस्कृति विभाग उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में सात फरवरी से 12 फरवरी तक 21वें भारत रंग महोत्सव के समानांतर नाट्य महोत्सव का आयोजन किया गया। बंगाली नाटक नासिका पुराण के साथ महोत्सव संपन्न हुआ।
दैनिक जागरण के अनुसार, नासिका पुराण के लेखक अशोक मुखोपाध्याय, निर्देशक बिप्लब बंद्योपाध्याय हैं। जबकि कलाकारों का समूह मिनर्वा रेपर्टरी कोलकाला था। ढाई घंटे का यह प्ले बंगाली भाषा में था। महोत्सव के दौरान दर्शकों को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता के नाटकों को देखने, जानने व समझने का मौका मिला।
aXA6IDMuMTQ1LjExMS4xMjUg
ejasoft island