जापान की केन तनाका दुनिया की सबसे उम्रदराज जीवित इंसान, रविवार को 117 वां जन्मदिन मनाया
जापान की केन तनाका दुनिया की सबसे उम्रदराज जीवित इंसान बन गई हैं।
जापान की केन तनाका दुनिया की सबसे उम्रदराज जीवित इंसान बन गई हैं। उन्होंने रविवार को फुकुओका के नर्सिंग होम में दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों के साथ अपना 117 वां जन्मदिन मनाया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, उनका जन्म 2 जनवरी, 1903 को हुआ था।
भास्कर के अनुसार, पिछले साल 9 मार्च को 116 साल 66 दिन पूरे करने के बाद उनका नाम सबसे उम्रदराज महिला के तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज किया गया था और प्रमाणपत्र सौंपा था। वे आठ भाई-बहनों में सातवें नंबर की हैं। 19 साल की उम्र में तनाका की शादी हिदेओ तनाका से हुई थी। उनके चार बच्चे हैं।
बाद में उन्होंने एक बच्चे को गोद भी लिया। तनाका के 8 पोते-पोतियां हैं। तनाका के पति और सबसे बड़े बेटे की मौत द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुई थी। उसके बाद से वे एक दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करती थीं।
aXA6IDMuMTQ1LjEwOC45IA==
ejasoft island