नासा की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना बनीं अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने वाली महिला
नासा की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा समय तक रहने वाली महिला बन गई हैं। फ्लाइट इंजीनियर क्रिस्टीना ने बीते शनिवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) में 288 दिनों तक रहने का नासा की ही अंतरिक्ष यात्री पेगी व्हिट्सन का रिकॉ
नासा की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा समय तक रहने वाली महिला बन गई हैं। फ्लाइट इंजीनियर क्रिस्टीना ने बीते शनिवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) में 288 दिनों तक रहने का नासा की ही अंतरिक्ष यात्री पेगी व्हिट्सन का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।क्रिस्टीना फरवरी, 2020 में आइएसएस से वापस लौटेंगी। वह इस साल अक्टूबर में आइएसएस से बाहर आकर अंतरिक्ष में चहलकदमी करने वाली महिलाओं की टीम में भी शामिल थीं। आइएसएस में सबसे लंबे समय (340 दिन) रहने का रिकॉर्ड स्कॉट केली के नाम है, जो 2015-16 के दौरान अंतरिक्ष में थे।
भारतीय समाचार पत्र जागरण के अनुसार, क्रिस्टीना ने बीते गुरुवार को अंतरिक्ष में लंबे समय तक सफलतापूर्वक रुकने में मदद के लिए पेगी का शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने कहा, पेगी मेरी आदर्श रही हैं। आइएसएस में रहने के दौरान उन्होंने मेरा काफी मार्गदर्शन किया। धरती पर लौटने के बाद मैं भी अंतरिक्ष यात्रियों को मार्गदर्शन दूंगी।
पिछले 4 नवबर, 2019 को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आइएसएस) में तीन अंतरिक्ष यात्रियों ने बेसबॉल खेल का लुत्फ उठाया। अंतरिक्ष यात्री जेसिका मीर द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो में वह स्वयं गेंद फेंकते हुए दिखीं, जबकि क्रिस्टीना कोच कैचर हैं। एंड्रयू मॉर्गन फ्लैशलाइट का इस्तेमाल बैट के तौर पर कर रहे हैं। वीडियो में वह पहली ही गेंद पर जेसिका मीर के हाथों कैच आउट हो गईं। आइएसएस में बेसबॉल खेलने वालीं अंतरिक्ष यात्री जेसिका मीर और क्रिस्टीना कोच ने दो महीने पहले पहली बार केवल महिला स्पेस वॉक से इतिहास रचा था। दोनों ने करीब साढ़े छह घंटे तक अंतरिक्ष में चहलकदमी की थी।