भारत: चार और लोगों में हुई कोरोना वायरस की पुष्टि, यूपी और दिल्ली में मिले नए मरीज
भारत में सोमवार को कोरोना वायरस के चार नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इससे देश में अब कोविड-19 (COVID-19) से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 43 तक जा पहुंची है।
नई दिल्ली। भारत में सोमवार को कोरोना वायरस के चार नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इससे देश में अब कोविड-19 (COVID-19) से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 43 तक जा पहुंची है। इसमें केरल में सामने आए शुरुआती तीन मामले भी शामिल है, जो अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं, जबकि बाकी 40 लोगों की फिलहाल इलाज चल रहा है। सोमवार को COVID-19 के जो मामले सामने आए हैं, इनमें केरल के एर्नाकुलम से एक, दिल्ली से एक, उत्तर प्रदेश से एक और जम्मू का एक मामले शामिल हैं। कल केरल से आए 5 मामलों में 3 परिवार के सदस्य इटली की यात्रा कर चुके हैं और 2 उन्हीं के रिश्तेदार हैं जो उनके संपर्क में आए थे।
News18 इंडिया के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग ने साथ ही बताया कि अब तक 3,003 नमूनों में से 43 नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं 2,694 नमूनों के रिजल्ट निगेटिव हैं। 8,255 उड़ानों में से कुल 8,74,708 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को हवाई अड्डों पर अब तक 1,921 यात्रियों में लक्षण पाए गए। उनमें से 177 अस्पताल में भर्ती हैं। 33,599 यात्री निगरानी में हैं। 21,867 यात्रियों ने अपना क्वारन्टीन पीरियड पूरा कर लिया है।
aXA6IDE4LjIyMC4xMTYuOTAg ejasoft island