भारत: जम्मू की 63 वर्षीय महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि
भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। केरल में एक तीन साल के बच्चे में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। केरल में एक तीन साल के बच्चे में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। बच्चा हाल ही में अपने परिवार के साथ इटली से आया था। वहीं, जम्मू में भी 63 वर्षीय महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। महिला हाल ही में ईरान की यात्रा करके लौटी थी।
दैनिक जागरण के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेष सचिव (स्वास्थ्य), संजीव कुमार ने बताया कि अभी तक कोरोना वायरस के कुल 42 मामलो की पुष्टि हुई है।
महाराष्ट्र स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि 15 लोग अभी भी निगरानी में हैं जबकि 258 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। राज्य में अभी तक कोरोना वायरस के संक्रमण का एक भी पॉजिटिव मामला नहीं पाया गया है।
जम्मू और कश्मीर के प्रमुख सचिव योजना, रोहित कंसल ने बताया कि जम्मू के सतवारी और सरवाल क्षेत्रों में 400 व्यक्तिों को निगरानी में रखा गया है। इन क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्र 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं।
aXA6IDE4LjIyNC4yNy4yMSA= ejasoft island