भारत: सोशल मीडिया पर कनिका की जमकर आलोचना, बताया- गैरजिम्मेदार, अशिक्षित
कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गईं बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की सोशल मीडिया पर जमकर
कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गईं बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की जा रही है। यूजर्स उन्हें गैरजिम्मेदार और अशिक्षित तक बता रहे हैं।
दैनिक जागरण के अनुसार एक यूजर ने ट्वीट किया, 'कनिका कपूर का प्रकरण दिखाता है कि स्टारडम, पैसा और सुविधाएं न्यूनतम कॉमन सेंस की गारंटी नहीं देते। उनका गैरजिम्मेदाराना व्यवहार कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को बिगाड़ सकता है जो भारत में अभी तक काफी हद तक नियंत्रण में है।
'बेबी डॉल मैं सोने दी..' गाने से पूरे देश में चर्चित हुई बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की एक करतूत ने शुक्रवार को लखनऊ को दहला दिया है। विदेश से यहां आईं कनिका कोरोना वायरस से ग्रस्त होने के बावजूद कई पार्टियों में शामिल हुईं। कनिका कपूर लंदन गई थीं। वह 11 मार्च को लखनऊ लौटी थीं। विदेश से आने के बावजूद उन्होंने सरकार की तय एडवाइजरी को दरकिनार कर दिया और करीब 10 दिन तक होम क्वारंटाइन का पालन के बजाए शहर में हाई प्रोफाइल लोगों के बीच पार्टियां करती रहीं और बीच में कानपुर भी गईं। इस मामले लखनऊ के डीएम के निर्देश पर तीन थानों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
aXA6IDMuMjIuNTEuMjQxIA==
ejasoft island