भारत:नोएडा के तीनों विधायक, डीएम, सीडीओ और पत्रकार कोरोना वायरस के साये में
नोएडा के तीन विधायकों, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और करीब 50
नोएडा के तीन विधायकों, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और करीब 50 पत्रकार भी कोरोना वायरस के साए में आ गए हैं। दरअसल, लखनऊ में सिंगर कनिका कपूर की लखनऊ पार्टी में शामिल होने वाले उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह गुरुवार को गौतमबुद्ध नगर में थे। उन्होंने एसएसटी हॉस्टल में बनाए गए क्वॉरेंटाइन वार्ड का जायजा लिया था। इसके बाद कलेक्ट्रेट में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें करीब 50 पत्रकार शामिल हुए थे। इसके बाद दादरी व जेवर के विधायक सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं।
भारतीय समाचार पत्र हिंदुस्तान के अनुसार गुरुवार को योगी सरकार के 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट में पत्रकार वार्ता की थी। उनके साथ नोएडा के विधायक पंकज सिंह, दादरी के विधायक तेजपाल सिंह नागर, जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह, जिलाधिकारी बीएन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिल सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराग भार्गव समेत 50 पत्रकार शामिल हुए थे। इसके अलावा वह एससी एसटी हॉस्टल में बने क्वारेंटाइल वार्ड का जायजा लेने गए थे। इसके बाद वह वापस लौट गए थे।
शुक्रवार को जब यह बात सामने आई है कि सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, इसके बाद लखनऊ के साथ-साथ गौतमबुद्ध नगर जिले में हड़कंप मच गया। दरअसल लखनऊ में हुई कनिका कपूर की पार्टी में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी गए थे