मनोरंजन
भारत में 80 फीसदी से ज्यादा किशोरों के खाने में पोषक तत्वों की कमी- यूनिसेफ
यूनिसेफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 80 फीसदी से ज्यादा किशोर और किशोरियां ऐसी हैं जिनके आहार में पोषक तत्वों की कमी है और 10 % से भी कम लड़के और लड़कियां रोजाना फल तथा अंडे खाते हैं।
यूनिसेफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 80 फीसदी से ज्यादा किशोर और किशोरियां ऐसी हैं जिनके आहार में पोषक तत्वों की कमी है और 10 % से भी कम लड़के और लड़कियां रोजाना फल तथा अंडे खाते हैं। किशोर और किशोरियों के आहार में आयरन, फोलेट, विटामिन ए, विटामिन बी12 और विटामिन डी जैसे पोषक तत्वों की कमी है।
यूनिसेफ की रिपोर्ट ऐडोलेसन्ट, डाइट एंड न्यूट्रीशन: ग्रोइंग वेल इन ए चेंजिंग वर्ल्ड’, हाल में जारी की गई ‘कॉम्प्रेहेंसिव नेशनल न्यूट्रीशन सर्वे (सीएनएनएस) की रिपोर्ट पर आधारित है। संयुक्त राष्ट्र ने 10 से 19 साल के बीच के शख्स को किशोर या किशोरी बताया है।