2020 में मॉस्को में मेट्रो चलाएंगी महिलाएं
रूस की राजधानी मास्को की नगरपालिका ने घोषणा की है, कि लेबर लॉ में संशोधन के बाद मेट्रो प्राधिकरण 2020 के दौरान महिलाओं को गाड़ियां चलाने के लिए प्रशिक्षण देना शुरू कर देगा।
रूस की राजधानी मास्को की नगरपालिका ने घोषणा की है, कि लेबर लॉ में संशोधन के बाद मेट्रो प्राधिकरण 2020 के दौरान महिलाओं को गाड़ियां चलाने के लिए प्रशिक्षण देना शुरू कर देगा। जबकि महिलाओं को खान और धातु के काम, बसों और ट्रकों की ड्राइविंग और कारों की मरम्मत सहित कई कामों से रोका गया है।
रूसी श्रम मंत्रालय से जारी एक आदेश ने पुरुषों के निश्चित व्यवसायों की संख्या 456 से घटाकर लगभग 100 तक कर दी है।
ऐतिहासिक स्तर पर मट्रो चालक पुरुष ही हुआ करते थे, इसलिए कि यह कार्य उन सरकारी कार्यों में गिना जाता है, जो महिला के स्वास्थ को हानि पहुंचाता है, क्यूंकि इस काम के लिए घंटों भूमिगत रहना पड़ता है।
लेकिन इस कारण की बहुत आलोचना की गई है, यह कहते हुए की मेट्रो कार्यालय उसी जगह पर सफाई करने, टिकट काटने और एस्कलेटर की देख देख करने के लिए महिलाओं को ही काम पर लगाता है।