संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा,अब अफ्रीका में कोविड-19 के फैलने का खतरा
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने अफ्रीका में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी फैलने की
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने अफ्रीका में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी फैलने की आशंका जताते हुए कहा कि इस महाद्वीप में इस संक्रामक रोग के सबसे भयावह नतीजे सामने आ सकते हैं। गुतारेस ने संयुक्त राष्ट्र में अफ्रीकी देशों के राजदूतों के साथ न्यूयॉर्क में वीडियो कांफ्रेंसिंग में बुधवार को कहा कि जलवायु संकट की तरह अफ्रीका कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित हो सकता है।उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और अफ्रीकी देश इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं और उन्होंने इसके प्रसार को रोकने और अपनी अर्थव्यवस्था को इस विषाणु के असर से बचाने के वास्ते सरकारों के समय रहते किए जा रहे प्रयासों की तारीफ की।
भारतीय समाचार पत्र हिंदुस्तान के अनुसार उन्होंने इसके लिए यूगांडा का उदाहरण दिया जहां सहायक कारोबारों में सामाजिक सुरक्षा सहयोग का पुन: निर्धारण, नामीबिया में नौकरी खोने वाले कामगारों को आपात आर्थिक सहायता और मिस्र में सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाने के प्रयासों का उदाहरण दिया। मिस्र ने अपने यहां उद्योगों के लिए काराधान को कम कर दिया है और साथ ही कृषि भूमि पर लगाए जाने वाले करों को भी स्थगित कर दिया है।
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 का टीका ही एकमात्र ऐसी चीज हो सकती है, जो दुनिया में ''सामान्य" स्थिति ला सकती है। इसके साथ ही उन्होंने इस साल के अंत तक टीका विकसित हो जाने की उम्मीद जताई। उन्होंने अफ्रीकी देशों के साथ एक वीडियो कांफ्रेंस के दौरान कहा, ''एक सुरक्षित और प्रभावी टीका एकमात्र उपकरण हो सकता है जो दुनिया को 'सामान्य स्थिति में लौटा सकता है, लाखों लोगों की जान बचा सकता है और खरबों डॉलर को बचा सकता है।"
aXA6IDMuMTQ1LjQyLjk0IA== ejasoft island