भारत में पर्यटन को 2022 तक 50 अरब डॉलर के राजस्व उत्पन्न करना चाहिए
बृहस्पतिवार को कहा कि भारत के पर्यटन उद्योग को 2022 तक 50 अरब डॉलर का राजस्व हासिल करने का लक्ष्य रखना चाहिए।
नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कान्त ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत के पर्यटन उद्योग को 2022 तक 50 अरब डॉलर का राजस्व हासिल करने का लक्ष्य रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन ऐसा क्षेत्र है जिसका अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है और यह वृद्धि और रोजगार को आगे बढ़ाने में भी योगदान देता है।
मनी भास्कर के अनुसार, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के 15वें वार्षिक पर्यटन सम्मेलन-2019 को संबोधित करते हुए अमिताभ कान्त ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। ' वर्ष 2018 में पर्यटन से भारत की आय 28.6 अरब डॉलर रही थी।
हालांकि, वैश्विक स्तर पर पर्यटन से होने वाली आय की बात की जाए, तो वैश्विक आय में भारत का हिस्सा सिर्फ 1.97 प्रतिशत का है। वहीं वैश्विक स्तर पर पर्यटकों की आवाजाही में भारत का हिस्सा सिर्फ 1.2 प्रतिशत है। नीति के मोर्चे पर सरकार ने पर्यटन क्षेत्र को सहयोग दिया है।
aXA6IDMuMTMzLjEzNy4xNjkg
ejasoft island