भारत में दूसरे साल पर्यटकों की पहली पसंद तमिलनाडु
दुनिया भर के लाखों सैलानी हर साल भारत आते हैं। कई लोग यहां की सुंदर, तो कुछ यहां के ऐतिहासिक धरोहरों को देखने के लिए आते हैं। भारत के सभी राज्य अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए सैलानियों के बीच फेमस है।

नवभारत टाइम्स के अनुसार, वर्ल्ड ट्रैवल ऐंड टूरिज्म काउंसिल-इंडिया इनिशिएटिव के अध्ययन में यह बात सामने आई है कि पिछले साल अन्य राज्यों के मुकाबले तमिलनाडु पहुंचने वाले सैलानियों की संख्या सबसे ज्यादा थी।
अध्ययन के अनुसार, तमिलनाडु पर्यटन पर सबसे कम खर्च करने वाले राज्यों में से एक है। इसके बावजूद लगातार दूसरे साल यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या सबसे ज्यादा रही है। 2018 में भारत में घरेलू और विदेशी दोनों को मिला दें तो पर्यटकों की संख्या लगभग 2 बिलियन थी। अध्ययन की मानें तो, तो पिछले साल तमिलनाडु पहुंचने वाले सैलानियों की संख्या 39.2 करोड़ थी।