राष्ट्रपति ट्रंप के मेहमाननवाजी से गदगद हुआ US, बोला- Thanks
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन ने भारत के नागरिकों को धन्यवाद दिया है, जिन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया का तहेदिल से समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका गहरे दोस्त हैं।
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन ने भारत के नागरिकों को धन्यवाद दिया है, जिन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया का तहेदिल से समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका गहरे दोस्त हैं।
दैनिक जागरण के अनुसार, 24 एवं 25 फरवरी को राष्ट्रपति ट्रंप एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत की यात्रा पर थे। अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान ब्रायन के साथ ट्रंप प्रशासन के विरष्ठ अधिकारी शामिल थे। मंगलवार को वाशिंगटन रवाना होने से पहले उन्होंने अहमदाबाद, आगरा और नई दिल्ली का दौरा किया। ब्रायन ने अमेरिका वापस जाने पर भारत के लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
aXA6IDMuMTMzLjEzMS4xNjgg ejasoft island