दिल्ली में हिंसा को लेकर अमेरिकी सांसदों ने भी जताई चिंता, ट्रंप चुप
भारत की राजधानी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) को ले कर हुई हिंसा पर अमेरिकी सांसदों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
नई दिल्ली। भारत की राजधानी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) को ले कर हुई हिंसा पर अमेरिकी सांसदों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की भारत यात्रा के साथ ही मीडिया इन घटनाओं की भी खबरें दे रहा है। अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने कहा कि भारत में धार्मिक असहिष्णुता में वृद्धि भयावह है। उधर ट्रंप ने दिल्ली में हुई हिंसा पर कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है।
navodaya times के अनुसार, जयपाल ने ट्वीट किया, ‘‘लोकतांत्रिक देशों को विभाजन और भेदभाव बर्दाशत नहीं करना चाहिए या ऐसे कानून को बढ़ावा नहीं देना चाहिए जो धार्मिक स्वतंत्रता को कमजोर करता हो।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया देख रही है।’’ गौरतलब है कि सीएए को लेकर दिल्ली में हुई हिंसा में 20 लोगों की जान चली गई और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सांसद एलन लोवेन्थाल ने भी हिंसा को ‘नैतिक नेतृत्व की दुखद विफलता’ करार दिया।
aXA6IDE4LjIyNC4zOS43NCA= ejasoft island