भारत-तिब्बत बॉर्डर पर पहुंचे खेल मंत्री किरण रिजिजू
केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू भारत-तिब्बत सीमा पर पहुंचे हुए थे। उन्होंने रविवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के कर्मियों के साथ फिट इंडिया मूवमेंट के तहत भाग लिया और विजेताओं को सम्मानित किया।
केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू भारत-तिब्बत सीमा पर पहुंचे हुए थे। उन्होंने रविवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के कर्मियों के साथ फिट इंडिया मूवमेंट के तहत भाग लिया और विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान वह विंटर खेलों को प्रमोट करने के लिए स्कीइंग इंस्टीट्यूट भी पहुंचे।
नवभारत टाइम्स के अनुसार, खेल मंत्री उत्तराखंड के गढ़वाल रिजन में स्थित औली हिल स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने जवानों के साथ फिट इंडिया मूवमेंट में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने विनर जवानों को सम्मानित करने के अलावा संबोधित भी किया।
इस दौरान की तस्वीरें खेल मंत्री किरण रिजिजू और आईटीबीपी के ऑफिशल अकाउंट पर शेयर की गई हैं। तस्वीरों में वह जवानों के साथ बफीर्ले पहाड़ से उतरते दिख रहे हैं।
इस दौरे पर खेल मंत्री ने स्कीइंग इंस्टीट्यूट में विंटर खेलों को भी प्रमोट किया। बता दें कि औली में स्कीइंग इंस्टीट्यूट का निर्माण 1973 विंटर क्रॉफ्ट के रूप में किया गया था, जिसे 1990 में इंस्टीट्यूट के तौर पर डेवलप किया गया।
फिट इंडिया मूवमेंट के तहत विजेताओं का सम्मान भी किया गया। ट्विटर पर शेयर की गई तस्वीरों में से एक में खेल मंत्री किरण रिजिजू के साथ पुरुष जवानों के साथ महिला जवान भी दिखाई दे रही हैं।