भारत-पुर्तगाल को अपनी विशेषज्ञताओं के साझा उपयोग की जरूरत : राष्ट्रपति डिसूजा
भारत को एक वैश्विक ‘आर्थिक और सामाजिक’ शक्ति करार देते हुए पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रिबेलो डिसूजा ने शनिवार को कहा कि उनका देश अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों की विशेषज्ञताओं के साझा उपयोग को प्राथमिकता देना चाहता है।
भारत को एक वैश्विक ‘आर्थिक और सामाजिक’ शक्ति करार देते हुए पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रिबेलो डिसूजा ने शनिवार को कहा कि उनका देश अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों की विशेषज्ञताओं के साझा उपयोग को प्राथमिकता देना चाहता है। भारत यात्रा पर आए डिसूजा ने यहां शीर्ष उद्योगमंडलों भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई), एसोचैम और फिक्की द्वारा ‘भारत-पुर्तगाल व्यापार मंच’ के बैनर तले आयोजित दोनों देशों के उद्यमियों की बैठक को संबोधित किया।
नवभारत टाइम्स के अनुसार, इस बैठक में पुर्तगाल के विदेश मंत्री अगस्तो सैंटोस सिल्वा, पुर्तगाल गणराज्य के अंतराष्ट्रीयकरण विभाग के मंत्री यूरिको ब्रिलहांते डायस, केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी शामिल हुए। डिसूजा ने कहा, ‘‘हमारी प्राथमिकता अब आपकी और अपनी विशेषज्ञता के साझा इस्तेमाल की है। यही सही समय है। भारत एक वैश्विक शक्ति है। यह एक वैश्विक आर्थिक शक्ति, सामाजिक शक्ति है। यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।
उन्होंने कहा कि भारत और पुर्तगाल एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। दोनों सिर्फ यूरोपीय या एशियाई देश नहीं है बल्कि दोनों ‘सार्वभौमिक’ संस्कृति हैं। डिसूजा ने कहा कि ‘हमें सेतु बनाना पसंद है। हम इसमें बहुत अच्छे हैं।’ संस्कृति, शिक्षा, विज्ञान या अर्थव्यवस्था कोई भी क्षेत्र में हो, दोनों देश आपसी रिश्ते बनाने में कुशल हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने शांति-सुरक्षा, आजादी, जलवायु या सतत विकास के लिए दुनिया के साथ मिलकर काम किया है।
कार्यक्रम में पुर्तगाल के विदेश मंत्री सिल्वा ने कहा, ‘‘ मैं कहना चाहूंगा कि हमारे संबंधों का परिदृश्य बहुत सकारात्मक है। हमारे ऐतिहासिक और राजनीतिक संबंध रहे हैं। इसके बावजूद दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों को बड़ा करने की गुंजाइश है। हमें अपने द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना और तिगुना करना है और इसके लिए सालों की गिनती आज से ही शुरू कर देनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि दोनों देशों की कंपनियों का एक-दूसरे के यहां निवेश सुधर रहा है। लेकिन हमें और अधिक निवेश करने की जरूरत है।
aXA6IDMuMTkuMjcuMTc4IA== ejasoft island