कोरोना वायरस से लड़ने वाले हेल्थ वर्कर्स के सम्मान में आयोजित ग्लोबल इवेंट में हिस्सा लेंगे शाहरुख, प्रियंका भी होंगी कार्यक्रम का हिस्सा
शाहरुख खान ने एक नए ग्लोबल इनिशिएटिव का हिस्सा बनने का फैसला लिया है जिसका नाम 'वन वर्ल्ड टूगेदर एट होम' है।
नई दिल्ली। शाहरुख खान ने एक नए ग्लोबल इनिशिएटिव का हिस्सा बनने का फैसला लिया है जिसका नाम 'वन वर्ल्ड टूगेदर एट होम' है। इस इनिशिएटिव के जरिए शाहरुख खान पूरी दुनिया के हेल्थ वर्कर्स और हेल्थ ऑर्गनाइजेशन को महामारी के इस दौर में मदद देना चाहते हैं। इसी के लिए शाहरुख इवेंट का हिस्सा बने हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से दी है। शाहरुख 18 अप्रैल को डब्लूएचओ और ग्लोबल सिटिजन की मदद से एक इवेंट करा रहे हैं जिसे विश्व स्तर पर दिखाया जाएगा। इसमें दुनिया भर के हेल्थ एक्सपर्ट्स, लीडर्स, आर्टिस्ट्स और आम जनता हिस्सा ले सकती है।
inext live के अनुसार, ट्विटर पर शाहरुख ने इससे जुड़ी सभी जानकारियां दी हैं। शाहरुख ने ट्विटर पर इवेंट का लोगो शेयर किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'कोरोना वायरस से जंग में जो हेल्थ वर्कर्स सामने आए हैं उन्हें हमारा सपोर्ट चाहिए। इसलिए मैं वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन और ग्लोबल सिटिजन के साथ हाथ मिला रहा हूं वन वर्ल्ड टूगेदर एट होम के लिए। ये एक रात का स्पेशल इवेंट हैं जो 18 अप्रैल को होगा। जानें कैसे और कब आप इसका हिस्सा बन सकते हैं।' इसका हिस्सा बनने के लिए शाहरुख ने कैप्शन में एक लिंक भी शेयर किया है।
aXA6IDMuMTM4LjEwNS4xMjQg ejasoft island