रूसी विदेश मंत्री : भारत उभरती हुई शक्ति, UNSC में मिले स्थाई सदस्यता
राजधानी दिल्ली में जारी एक कार्यक्रम में रूस के विदेश मंत्री सर्गे लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थाई सीट की वकालत की है।
राजधानी दिल्ली में जारी एक कार्यक्रम में रूस के विदेश मंत्री सर्गे लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थाई सीट की वकालत की है। रूसी विदेश मंत्री ने यहां भारत को दुनिया की बड़ी आर्थिक, राजनीतिक शक्तियों में से एक बताया जिसका दुनिया में एक अहम योगदान है। दिल्ली में जारी इस कार्यक्रम में दुनिया के कई बड़े नेता और राष्ट्राध्यक्ष शामिल हो रहे हैं।
आज तक के अनुसार, रूस के विदेश मंत्री सर्गे लावरोव ने इस कार्यक्रम में कहा, ‘..सिर्फ जी-7 जैसे ग्रुप सबकुछ तय नहीं कर सकते है, जी-20 का रोल भी अहम होना चाहिए। भारत और ब्राजील का संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में होना काफी जरूरी है। विकासशील देशों को सही स्थान दिया जाना चाहिए’।
रूसी नेता ने यहां कहा कि दुनिया में अब नए राजनीतिक, आर्थिक पावर तैयार हो रहे हैं जिनमें से एक भारत भी है। उन्होंने इस दौरान अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की ओर से भारतीय पैसेफिक में जारी की गई नई रणनीति पर चिंता जाहिर की।
aXA6IDMuMTQuNi4xOTQg ejasoft island