रूस ने भारत सहित 39 देशों के साथ किया सैन्य सहयोग समझौता
रूस ने गत पांच वर्षों के दौरान अपने दो पारंपरिक साझेदारों भारत और चीन के साथ ही 39 देशों के साथ सैन्य सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर किया है।
रूस ने गत पांच वर्षों के दौरान अपने दो पारंपरिक साझेदारों भारत और चीन के साथ ही 39 देशों के साथ सैन्य सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर किया है।
रूसी सेना के आधिकारिक अखबार क्रास्नाया ज्वेज्दा ने शुक्रवार को उप रक्षा मंत्री अलेक्जेंड फोमिन का साक्षात्कार प्रकाशित किया, जिसमें उन्होंने कहा, “पिछले पांच वर्षों के दौरान पश्चिम एशिया, अफ्रीका, एशिया प्रशांत, लैटिन अमेरिका के 39 सैन्य सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं।
Univarta के अनुसार, ” उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के साथ संबंध बाधित होने के बाद रूसी सैन्य सहयोग के बारे में पूछे गये सवाल के जवाब में उन्होंने भारत और चीन जैसे दो पारंपरिक साझेदारों के साथ-साथ म्यांमार, लाओस, वियतनाम और कोलंबिया के साथ विकसित हुए सैन्य सहयोग के बारे में भी जानकारी दी।
aXA6IDMuMTQzLjE2OC4xNzIg ejasoft island