भारत:विराट कोहली को चुना गया इस 'दशक का बेस्ट क्रिकेटर
विराट कोहली ने इस दशक में यानी साल 2010 से लेकर 2019 के बीच क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सबसे ज्यादा रन बनाने का गौरव हासिल किया।
नई दिल्ली, विराट कोहली ने इस दशक में यानी साल 2010 से लेकर 2019 के बीच क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सबसे ज्यादा रन बनाने का गौरव हासिल किया। इस दशक में रन बनाने के मामले में विराट के आस-पास कोई भी बल्लेबाज नहीं रहा। विराट की इस कमाल की उपलब्धि के बाद इंग्लैंड की क्रिकेट मैगजीन 'द क्रिकेटर' ने उन्हें इस दशक का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर करार दिया।
द क्रिकेटर मैगजीन ने इस दशक के बेस्ट 50 क्रिकेटरों का चयन किया। हैरानी की बात ये रही कि इन क्रिकेटरों में भारतीय टीम को दो-दो बार विश्व कप खिताब दिलाने वाले कप्तान MS Dhoni का नाम टॉप टेन में शामिल नहीं है। इस मैगजीन ने इस दशक के टॉप टेन क्रिकेटर में सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) को ही शामिल किया है।
मैगजीन ने पिछले दस वर्ष में बेस्ट प्रदर्शन करने वाले 50 क्रिकेटरों की एक लिस्ट तैयार की जिसमें पुरुष और महिला दोनों क्रिकेटरों को शामिल किया गया। इस लिस्ट में पहले स्थान पर विराट कोहली हैं। मैगजीन के मुताबिक विराट का चयन सबकी सहमति से किया गया जिन्होंने पिछले दशक में सबसे ज्यादा 20,960 रन बनाए।