भारत के कईं राज्यों में मानसून ने दी दस्तक,आकाशीय बिजली से कईं लोगों की मौत
भारत के राज्यों में रविवार को मौसम बदला रहा, कहीं तेज बारिश और ओलावृष्टि से लोगों की फसलों को नुकसान हुआ तो कहीं
भारत के राज्यों में रविवार को मौसम बदला रहा, कहीं तेज बारिश और ओलावृष्टि से लोगों की फसलों को नुकसान हुआ तो कहीं आकाशीय बिजली ने लोगों की जान ली,वहीं कुछ क्षेत्रों में उमस और गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली।
भारतीय अखबार अमर उजाला के अनुसार राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में रविवार सुबह मौसम बिल्कुल खुशनुमा हो गया। शनिवार रात की उमस भरी गर्मी आज सुबह ठंडे मौसम में बदल गई। दिल्ली-नोएडा समेत कई इलाकों में हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया।
उत्तराखंड में रविवार सुबह मौसम ने करवट बदली। राजधानी देहरादून, नैनीताल और मसूरी समेत प्रदेश भर में झमाझम बारिश ने लोगों को ठंड का एहसास करा दिया। वहीं, कई पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। पहाड़ों की रानी मसूरी में भी तेज बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है। सरोवर नगरी नैनीताल में सुबह से ही झमाझम बारिश ने ठंड बढ़ा दी।
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। कई जिलों में शनिवार की शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। यूपी के मुरादाबाद में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बारिश की वजह से किसानों को नुकसान हुआ है क्योंकि गेहूं की फसल अभी खेतों में ही पड़ी हुई है। ऐसे में बारिश से नुकसान होगा।
रविवार को राजधानी पटना में भी झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। राज्य के सारण जिले के एक गांव में वज्रपात से 9 लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार लोग घायल हो गए हैं जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
aXA6IDMuMTM3LjE4MC4zMiA= ejasoft island