मनोरंजन
फोर्ब्स इंडिया की सूची में कोहली ने ली सलमान की जगह
मशहूर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली 252.72 करोड़ रुपये की वार्षिक कमाई के साथ फोर्ब्स इंडिया की सूची में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
मशहूर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली 252.72 करोड़ रुपये की वार्षिक कमाई के साथ फोर्ब्स इंडिया की सूची में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
We For News के अनुसार, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान पिछले तीन सालों से इस सूची के पहले स्थान पर कायम रहे, लेकिन इस साल वह तीसरे पायदान पर पहुंच गए। फोर्ब्स इंडिया ने इस साल सौ सेलेब्रिटीज की एक सूची जारी की जिसमें उन्हें उनके पेशे व एंडोर्समेंट से होने वाली कमाई और उनकी लोकप्रियता के आधार पर शामिल किया गया है।
aXA6IDE4LjIyNC45NS4zOCA= ejasoft island