समय से पहले भारतीय नौसेना को मिल जाएगा INS विक्रांत
भीरत के सबसे पहले स्वदेशी विमानवाहक जहाज INS विक्रांत का निर्माण कार्य तय समय से पहले ही पूरा हो जाएगा। इसे अगले साल यानी 2021 में नौसेना को सौंप दिया जाएगा।
भीरत के सबसे पहले स्वदेशी विमानवाहक जहाज INS विक्रांत का निर्माण कार्य तय समय से पहले ही पूरा हो जाएगा। इसे अगले साल यानी 2021 में नौसेना को सौंप दिया जाएगा। इस जहाज के आने के बाद समुद्र में भारतीय नौसेना अजेय साबित होगी।
ज़ी न्यूज़ के अनुसार, इस विमान का निर्माण भारतीय नौसेना और कोच्चि शिपयार्ड मिलकर कर रहे हैं. इसे कोचिन में बनाया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य तीसरे चरण में चल रहा है। INS विक्रांत में मशीनरी सेटअप का काम चल रहा है. इसपर बिजली उत्पादन और प्रोपेल्शन मशीनरी का काम पूरा किया जा रहा है।
सूत्रों ने कहा कि तीसरे चरण का निर्माण पूरा होने के बाद इसका बंदरगाह और समुद्री परीक्षण किया जाएगा। जिसके बाद इस भारतीय नौसेना को सौंपने की स्वीकृति मिल जाएगी। हालांकि इसके एविएशन के ट्रायल में अभी एक साल का समय लग सकता है।
aXA6IDMuMjIuMTAwLjE4MCA= ejasoft island