अर्थव्यवस्था
कई मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों समेत 100 से अधिक भारतीय सीईओ WEF की बैठक में भाग लेंगे
बी.एस.येदियुरप्पा समेत भारतीय कंपनियों के 100 से अधिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्विट्जरलैंड के रिसॉर्ट शहर दावोस में अगले महीने विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ)की 50वीं सालाना बैठक में हिस्सा लेंगे।
केंद्रीय मंत्रियों पीयूष गोयल और मनसुख मंडाविया तथा तीन मुख्यमंत्रियों अमरिंदर सिंह, कमलनाथ और बी.एस.येदियुरप्पा समेत भारतीय कंपनियों के 100 से अधिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्विट्जरलैंड के रिसॉर्ट शहर दावोस में अगले महीने विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ)की 50वीं सालाना बैठक में हिस्सा लेंगे।
प्रभा साक्षी के अनुसार, इस कार्यक्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन समेत कई अन्य वैश्विक नेताओं के भी भाग लेने की संभावना है। हालांकि ट्रंप और पुतिन के शामिल होने के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।
aXA6IDE4LjExNi4yMS4yMjkg ejasoft island