यूनेस्को की मदद से भारतीय शिक्षा का होगा वैश्वीकरण
भारत सरकार भारतीय विश्वविद्यालयों में विदेशी छात्रों के नामांकन को प्रोत्साहित करके शिक्षा का अंतर्राष्ट्रीयकरण करने का काम कर रही है। भारतीय एवं विदेशी संस्थानों के बीच संयुक्त शोध एवं भारतीय संस्थानों के लिए अंतर्राष्ट्रीय संकाय द्वारा शिक्षण को बढ़ावा
नई दिल्ली| भारत सरकार भारतीय विश्वविद्यालयों में विदेशी छात्रों के नामांकन को प्रोत्साहित करके शिक्षा का अंतर्राष्ट्रीयकरण करने का काम कर रही है। भारतीय एवं विदेशी संस्थानों के बीच संयुक्त शोध एवं भारतीय संस्थानों के लिए अंतर्राष्ट्रीय संकाय द्वारा शिक्षण को बढ़ावा देने में अब यूनेस्को भी मददगार होगा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने नई दिल्ली में यूनेस्को की महानिदेशक आंद्रे आजोले से मुलाकात की और भारत और यूनेस्को दोनों के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। निशंक यूनेस्को के साथ सहयोग के लिए भारतीय राष्ट्रीय आयोग के प्रमुख हैं।
Newsd Hindi न्यूज्ड के अनुसार, उन्होंने कहा, “‘भारत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर नॉलेज शेयरिंग, ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड- स्मार्ट क्लासरूम मूक्स पोर्टल स्वयं’ को अन्य सदस्य देशों के साथ साझा कर सकता है, जिन्हें इसकी आवश्यकता है। इसी तरह निष्ठा, लीप और अर्पित जैसी पहल को अन्य सदस्य देशों के साथ साझा किया जा सकता है और इनसे सहयोग किया जा सकता है। अब भारतीय ऑनलाइन पाठ्यक्रमों को विश्व पटल पर पहुंचाने के लिए भी मानव संसाधन विकास मंत्रालय यूनेस्को की मदद लेगा।”