‘भारत 2020 तक 100 गीगावॉट अक्षय ऊर्जा क्षमता को हासिल कर लेगा’
भारत 2020 तक 100 गीगावॉट (एक लाख मेगावॉट) अक्षय ऊर्जा क्षमता को हासिल कर लेगा और 2022 तक 175 गीगावॉट क्षमता हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ सकेगा।
भारत 2020 तक 100 गीगावॉट (एक लाख मेगावॉट) अक्षय ऊर्जा क्षमता को हासिल कर लेगा और 2022 तक 175 गीगावॉट क्षमता हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ सकेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि सरकार महत्वपूर्ण मुद्दों पर नजर रखती है और उनका समाधान समय पर कर पाती है, तो भारत इन लक्ष्यों को पा सकता है। हालांकि, सरकार को चौबीसों घंटे स्वच्छ ऊर्जा की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भंडारण को प्रोत्साहन देना होगा। अभी देश में कोयला आधारित ताप बिजली घर बिजली के प्रमुख स्रोत हैं।
NBT के अनुसार, अभी देश में अक्षय ऊर्जा क्षेत्र के समक्ष कई दिक्कतें आ रही हैं। मसलन वित्तीय संस्थान अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं का वित्तपोषण करने में हिचकिचाते हैं। सौर पैनल पर रक्षोपाय शुल्क लगता है, सौर उपकरणों पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) को लेकर विसंगति हैं।
aXA6IDE4LjIyNi4xNjUuMjQ3IA== ejasoft island