दुनिया में रक्षा खर्च के मामले में भारत अब तीसरा सबसे बड़ा देश: थिंक टैंक
भारत पहली बार दुनिया के उन टॉप 3 देशों में शुमार हुआ है जो सेना पर सबसे ज्यादा खर्च करते हैं। रक्षा पर सबसे ज्यादा खर्च करने में अमेरिका पहले, चीन दूसरे और अब भारत तीसरे पर पहुंच गया है।
भारत पहली बार दुनिया के उन टॉप 3 देशों में शुमार हुआ है जो सेना पर सबसे ज्यादा खर्च करते हैं। रक्षा पर सबसे ज्यादा खर्च करने में अमेरिका पहले, चीन दूसरे और अब भारत तीसरे पर पहुंच गया है। हालांकि, अमेरिका भारत के मुकाबले 10 गुना से ज्यादा खर्च कर रहा है तो चीन करीब 4 गुना।
एनबीटी के अनुसार, ग्लोबल थिंक-टैंक स्टॉकहोम इंटरनैशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट (SIPRI) ने सोमवार को अपना लेटेस्ट डेटा रिलीज किया। यह बताता है कि 2019 में दुनिया में रक्षा पर खर्च बढ़कर 1,917 अरब डॉलर पहुंच गया जो 2018 के मुकाबले 3.6 प्रतिशत ज्यादा है। रक्षा पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाले 5 देश हैं- अमेरिका (732 अरब डॉलर), चीन (261 अरब डॉलर), भारत (71.1 अरब डॉलर), रूस (65.1 अरब डॉलर) और सऊदी अरब (61.9 अरब डॉलर)। ये पांचों देश ही रक्षा पर दुनिया के कुल खर्च का 62 प्रतिशत खर्च करते हैं।