महीने भर से भारत में फंसा था न्यूजीलैंड का ये दिग्गज, सही सलामत घर लौटने पर पीएम मोदी को कहा धन्यवाद
कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण देशभर में लॉकडाउन चल रहा है और इस वजह से विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुआई वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के क्रिकेट संचालन निदेशक माइक हेसन (Mike Hesson) भारत में ही फंस गए थे।
नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण देशभर में लॉकडाउन चल रहा है और इस वजह से विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुआई वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के क्रिकेट संचालन निदेशक माइक हेसन (Mike Hesson) भारत में ही फंस गए थे। मगर महीने भर यहां रहने के बाद वह मंगलवार को न्यूजीलैंड लौट गए हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर हसन आईपीएल के नए सत्र के लिए पांच मार्च को भारत आए थे, लेकिन कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन और विमान सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण वह यहीं फंसे रहे गए।
न्यूज़ 18 इंडिया के अनुसार, हसन ने ट्वीट किया कि मुंबई हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए बस में बिताए गए एक दिन के बाद क्या शानदार नजारा था। न्यूजीलैंड तक हमारी वापसी के दौरान फ्लाई एयर एन जेड के कर्मचारियों का व्यवहार बहुत अच्छा रहा। उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), भारत में न्यूजीलैंड के उच्चायोग, न्यूजीलैंड के विदेश मंत्रालय और न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न का भी आभार व्यक्त किया।
aXA6IDMuMTI5LjcwLjE1NyA= ejasoft island