भारत:ट्रेन में एक्सपायर नाश्ता मिलने से 36 महिलाओं की हालत बिगड़ी, यात्रियों ने जमकर किया हंगामा
रेल में मिलने वाले खाने की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। अब इसमें एक कीर्तिमान और जुड़ गया है।
रेल में मिलने वाले खाने की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। अब इसमें एक कीर्तिमान और जुड़ गया है। ताजा घटना मुंबई-अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस की है। यहां नाश्ता करने के बाद अचानक एक के बाद एक 36 महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। महिलाओं को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत सामने आई। इसके बाद यात्रियों ने भेस्तान स्टेशन पर चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी।
अमर उजाला के अनुसार महिलाओं की हालत लगातार बिगड़ती देखकर यात्रियों ने भेस्तान स्टेशन मास्टर के कार्यालय में जमकर हंगामा किया। यात्रियों ने स्टेशन मास्टर से नाश्ते को लेकर शिकायत की। यात्रियों ने बताया कि नाश्ते में मिले ब्रेड-बटर में फंगस लगी हुई थी और वह एक्सपायर भी था। हंगामा देखकर रेलवे अधिकारी हरकत में आएं और उन्होंने तुरंत कार्रवाई शुरू की।
जानकारी के मुताबिक बोरीवली से 37 महिलाओं का एक ग्रुप फूड फेस्टिवल में शामिल होने आ रहा था। महिला यात्रियों ने बताया कि उन्होंने नाश्ते के लिए ब्रेड-बटर लिया था। नाश्ता करने के आधे घंटे बाद यात्रियों को चक्कर, पेट दर्द और उल्टी होने लगी।