भारत: गुजरात पुलिस ने यात्रा करने से रोका तो मजदूरों ने पुलिस पर की पत्थरबाजी
उत्तर प्रदेश और बिहार स्थित अपने घरों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे प्रवासी मजदूरों की रविवार को सूरत के पांडेसरा इलाके में पुलिस से झड़प हो गई।
उत्तर प्रदेश और बिहार स्थित अपने घरों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे प्रवासी मजदूरों की रविवार को सूरत के पांडेसरा इलाके में पुलिस से झड़प हो गई। हालांकि सरकार ने राज्य में मजदूरों के लिए व्यापक इंतजाम कर रखे हैं, फिर भी जब यूपी और बिहार के एक समूह को सूरत में पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो वे उग्र हो गए।
एनबीटी के अनुसार, सूरत की डेप्युटी पुलिस कमिश्नर विद्या चौधरी ने बताया कि लगभग हजार लोगों की भीड़ ने अचानक पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया और कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस पथराव में कुछ पुलिस वालों को मामूली चोटें आई हैं। घटना में चौधरी की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू-गैस के गोले दागने पड़े। पुलिस ने 93 लोगों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि राज्य पुलिस लोगों पर बल प्रयोग करने से परहेज कर रही है। साथ ही पुलिस रास्ते में मजदूरों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था भी कर रही है।
चौधरी ने बताया, 'हम उन्हें यात्रा नहीं करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे थे।' सूरत नगर निगम ने पहले ही 330 स्कूलों में प्रवासी मजदूरों के रहने की व्यवस्था की है। साथ ही नगर निगम ने इन मजदूरे के खाने इत्यादि की व्यवस्था के लिए गैर सरकारी संगठनों के साथ टाईअप भी किया है। चौधरी ने बताया, 'लेकिन ये लोग घर वापस जाने के लिए अड़े हैं। इनमें से कइयों को उनका वेतन भी नहीं मिला है।'
aXA6IDMuMTQ5LjI2LjE3NiA=
ejasoft island