संयुक्त राष्ट्र ने कहा- ग्लोबल इकोनॉमी में मंदी आएगी, लेकिन भारत और चीन पर असर की आशंका नहीं
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने कहा है कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को इस साल मंदी झेलनी पड़ेगी। क्योंकि, कोरोनावायरस की वजह से बड़े आर्थिक नुकसान की आशंका है।
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने कहा है कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को इस साल मंदी झेलनी पड़ेगी। क्योंकि, कोरोनावायरस की वजह से बड़े आर्थिक नुकसान की आशंका है। इससे विकासशील देशों को ज्यादा मुश्किलें होंगी। हालांकि, भारत और चीन पर पर असर नहीं होने की उम्मीद है। यूएन ने इसकी वजह नहीं बताई, कि वैश्विक मंदी से चीन और भारत कैसे बचेंगे।
मनी भास्कर के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र की ट्रेड रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया की दो तिहाई आबादी विकासशील देशों में रहती है। इन देशों को कोरोनावायरस के संकट की वजह से बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इनके लिए 187.50 लाख करोड़ रुपए के रेस्क्यू पैकेज की जरूरत है।
aXA6IDMuMTM1LjIxOS4xNjYg ejasoft island