भारत : सीजन के पहले तीन महीनों में 10 लाख गांठ कपास का हुआ निर्यात-उद्योग
भारत में पहली अक्टूबर 2019 से शुरू हुए चालू सीजन में 31 दिसंबर तक 10 लाख गांठ (एक गांठ-170 किलो) कपास का निर्यात हुआ है जबकि इस दौरान करीब 6.50 लाख गांठ का आयात भी हो चुका हैं।
भारत में पहली अक्टूबर 2019 से शुरू हुए चालू सीजन में 31 दिसंबर तक 10 लाख गांठ (एक गांठ-170 किलो) कपास का निर्यात हुआ है जबकि इस दौरान करीब 6.50 लाख गांठ का आयात भी हो चुका हैं। पहली अक्टूबर से शुरू हुए चालू फसल सीजन 2019-20 में कपास का उत्पादन 13.62 फीसदी बढ़कर 354.50 लाख गांठ होने का अनुमान है।
कॉटन एसोसिएशन आफ इंडिया (एसईए) द्वारा जारी दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार कपास का उत्पादन 354.50 लाख गांठ होने का अनुमान है जोकि पिछले साल के 312 लाख गांठ से ज्यादा है।
आउटलुक एग्रीकल्चर के अनुसार , पहली अक्टूबर से 31 दिसंबर तक उत्पादक मंडियों में 125.89 लाख गांठ कपास की आवक हो चुकी है। चालू सीजन में उत्पादन अनुमान ज्यादा होने के कारण यार्न मिलों की मांग भी कमजोर है, जिस कारण उत्पादक मंडियों में कपास के दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे बने हुए हैं। मंडियों में कपास के भाव 4,900 से 5,200 रुपये प्रति क्विंटल है जबकि केंद्र सरकार ने चालू फसल सीजन 2019-20 के लिए कपास का एमएसपी 5,250-5,550 रुपये प्रति क्विंटल तय किया हुआ है।
aXA6IDMuMTMzLjEzOS4xMDUg ejasoft island