भारत:31 मार्च को कुछ ऐसे होगी उत्तराखंड में लॉकडाउन की स्थति
राज्य सरकार लॉकडाउन में 31 मार्च को जनता को बड़ी राहत देने जा रही है। सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक एक
राज्य सरकार लॉकडाउन में 31 मार्च को जनता को बड़ी राहत देने जा रही है। सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक एक जिले से दूसरे जिले में जाने की सुविधा दी जाएगी। इस दौरान रोडवेज की बसों के अलावा अन्य निजी दुपहिया और चौपहिया वाहन भी चल सकेंगे।
अमर उजाला के अनुसार यह व्यवस्था केवल राज्य के भीतर यातायात के लिए रहेगी। लॉकडाउन के शेष दिनों में सुबह सात से दोपहर एक बजे तक के दौरान ही आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए लोग घरों से निकल पाएंगे। मुख्यमंत्री की उच्च अधिकारियों के साथ हुई बैठक में लॉकडाउन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
दिन में आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए तय समय अवधि से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित अन्य उच्च अधिकारी संतुष्ट हैं। जिलों से आई रिपोर्टों में राहत अवधि को सोशल डिस्टेंसिंग के मुफीद माना गया है।