भारत: महाराष्ट्र में कोरोना से डॉक्टर की गई जान, तेलंगाना में पहली मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना संक्रमितों के मामलों की कुल संख्या 918 पहुंच गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना संक्रमितों के मामलों की कुल संख्या 918 पहुंच गई है। शनिवार को 179 ताजे मामले दर्ज किए गए, जो एक दिन में अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि है, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई।
अमर उजाला के अनुसार, कोरोना वायरस से महराष्ट्र में पांच, कर्नाटक में दो, मध्यप्रदेश में 2 और तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से एक-एक मौत हुई है। आंकड़ों में कहा गया है कि 918 मामलों में 47 विदेशी नागरिकों के मामले भी शामिल हैं। वही, 79 लोग या तो ठीक हो गए हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई थी और एक ने पलायन किया है।
वहीं, महाराष्ट्र में 85 वर्षीय एक डॉक्टर की मौत के बाद उनके वायरस से संक्रमित होने की शनिवार को पुष्टि हुई। इसके साथ राज्य में संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर छह हो गई। डॉक्टर की शुक्रवार को मौत हुई थी। उन्हें 26 मार्च को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह पहले से ही मधुमेह से पीड़ित थे और अस्पताल के अनुसार उनके हृदय में एक पेसमेकर लगा हुआ था। अस्पताल ने यह जानकारी दी।
हालांकि, उन्होंने हाल फिलहाल कोई विदेश यात्रा नहीं की थी, लेकिन वह ब्रिटेन से लौटे एक करीबी रिश्तेदार के संपर्क में आए थे। एक निजी प्रयोगशाला की की जांच रिपोर्ट में उनके संक्रमित होने की पहले ही पुष्टि हो चुकी थी। जबकि बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने शनिवार को संक्रमण की पुष्टि की।
aXA6IDE4LjIyMS44NS4xNDIg ejasoft island