इसरो यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम (YUVIKA) 2020 का परिणाम जारी
इसरो (ISRO) ने यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम (YUVIKA) 2020 के प्रोविजिनल लिस्ट को जारी कर दिया है।
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजशन (ISRO) युविका (YUVIKA) 2020 प्रोग्राम के लिए जिन उम्मीदवारों ने अप्लाई किया है उनके लिए अच्छी खबर है। इसरो (ISRO) ने यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम (YUVIKA) 2020 के प्रोविजिनल लिस्ट को जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट isri.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
दैनिक जागरण के अनुसार, वहीं, उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि फिलहाल चयनित उम्मीदवारों का प्रोविजिनल लिस्ट जारी किया गया है। बता दें कि चयनित 113 उम्मीदवारों के डाॅक्यूमेंट की जांच के बाद ही फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। वहीं, चयनित उम्मीदवारों को अपने 8वीं कक्षा की मार्कशीट व अन्य सर्टिफिकेट की पीडीएफ काॅपी इसरो के ऑफिशियल पोर्टल पर 16 मार्च 2020 से अपलोड करनी होगी।
अनंतिम रूप से चयनित उम्मीदवार इसरो के युविका पोर्टल isro.gov.in पर लाॅगइन करके अपने सर्टिफिकेट अपलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर 16 मार्च 2020, शाम 5 बजे के बाद लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा। सर्टिफिकेट अपलोड करने की अंतिम तिथि 26 मार्च 2020 को शाम 6 बजे तक निर्धारित है।
aXA6IDMuMTQ0LjEzLjE4MSA=
ejasoft island