भारत : लोगों को संकट में डालने वाली कोरोना पॉजिटिव सिंगर पर FIR दर्ज करने का आदेश
सैकड़ों लोगों को संकट में डालने वाली कोरोना वायरस से पीड़ित बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर के खिलाफ
सैकड़ों लोगों को संकट में डालने वाली कोरोना वायरस से पीड़ित बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश ने आदेश दिया है। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की घोर लापरवाही के कारण लखनऊ में बड़ी आबादी संकट में है।
दैनिक जागरण के अनुसार लखनऊ की रहने वाली बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिसके बाद से हड़कंप मच गया है। उनको लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनके माता-पिता को घर में ही क्वारंटाइन किया गया है। दरअसल, कनिका 15 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं और इसके बाद शहर की कई हाईप्रोफाइल पार्टियों में शामिल हुईं। एक पार्टी में उनके साथ राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह भी शामिल हुए। दुष्यंत लखनऊ से दिल्ली जाने के बाद संसद गए थे और कई नेताओं से मुलाकात की थी।