दिल्ली में सभी मॉल बंद, महाराष्ट्र में मुंबई समेत चार शहर लॉकडाउन
महाराष्ट्र में मुंबई समेत चार शहरों को लॉकडाउन किया गया है। दिल्ली में सभी मॉलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है।
महाराष्ट्र में मुंबई समेत चार शहरों को लॉकडाउन किया गया है। दिल्ली में सभी मॉलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। हालांकि, आवश्यक सेवाएं (बैंक, सब्जी और दवा की दुकानें) जारी रहेगीं। भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या 200 के पार हो चुकी है।
प्रभासाक्षी के अनुसार,दिल्ली सरकार ने प्रदेश के सभी मॉलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। दिल्ली के मु्ख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए, हम सभी मॉल (किराना, फार्मेसी और उनमें सब्जी की दुकानों को छोड़कर) को बंद कर रहे हैं।
महाराष्ट्र में मुंबई समेत पुणे, चिंचवड़-पिंपरी और नागपुर शहर बंद कर दिए गए हैं। सिर्फ आवश्यक सेवाएं ( बैंक, सब्जी और दवा की दुकानें) जारी रहेगीं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि महाराष्ट्र में तीन और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 52 हो गई है। टोपे ने कहा कि ये तीन मामले मुंबई, पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में सामने आए हैं।