भारत में 10 हफ्तों तक चलना चाहिए लॉकडाउन, अपने आप खत्म हो जाएगी बीमारी: ग्लोबल विशेषज्ञ
कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए भारत में 40 दिनों का लॉकडाउन जारी है।
कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए भारत में 40 दिनों का लॉकडाउन जारी है। लेकिन एक ग्लोबल विशेषज्ञ का कहना है कि भारत को कम से कम 10 हफ्तों तक लॉकडाउन जारी रखना चाहिए। मेडिकल जर्नल लांसेट के एडिटर इन चीफ रिचर्ड हॉर्टन का कहना है कि भारत को लॉकडाउन हटाने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।
अमर उजाला के अनुसार, उन्होंने कहा कि भारत को कम से कम 10 हफ्तों तक लॉकडाउन जारी रखना चाहिए। रिचर्ड हॉर्टन ने कहा कि किसी भी देश में यह महामारी हमेशा के लिए नहीं है। यह अपने आप ही खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि भारत में लॉकडाउन सफल होता है तो 10 हफ्तों में यह महामारी निश्चित तौर पर खत्म हो जाएगी।
बता दें कि भारत में लॉकडाउन का दूसरा चरण चल रहा है जोकि तीन मई तक लागू रहेगा। लोगों को उम्मीद है कि उसके बाद सब कुछ सामान्य हो जाएगा। देश में पहले चरण और दूसरे चरण को मिलाकर कुल 40 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाया गया है।
देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लॉकडाउन 2.0 के महज आठ दिन में संक्रमित मरीजों की संख्या दोगुना हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 21,393 हो गई है, जिसमें 16,454 सक्रिय हैं, 4258 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 681 लोगों की मौत हो गई है।
aXA6IDE4LjE5MS40My4xNDAg
ejasoft island