होली पर रंगों में सराबोर हुआ बिहार, हुड़दंग के बीच मस्ती में डूबे लोग
रंगोंं का उत्सव होली मंगलवार को परवान पर है। हर जगह खुशी व मस्ती का आलम है। जाेगीरा व गीतों के बीच रंग-गुलाल का दौर चल रहा है। इसके पहले सोमवार की रात होलिका दहन (Holika Dahan) किया गया।
पटना। रंगोंं का उत्सव होली मंगलवार को परवान पर है। हर जगह खुशी व मस्ती का आलम है। जाेगीरा व गीतों के बीच रंग-गुलाल का दौर चल रहा है। इसके पहले सोमवार की रात होलिका दहन (Holika Dahan) किया गया।
होली में कोई अनहोनी न हो, इसके लिए प्रशासन पहले से सतर्क (Administration in Alert Mode) है। जगह-जगह पुलिस (Police) तैनात है। अस्पतालों (Hospitals) व फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) में विशेष एहतियाती व्यवस्था की गई है।
दैनिक जागरण के अनुसार, मंगलवार की सुबह से ही पूरे राज्य में होली की धूम मच गई है। जगह-जगह लोग झाल-ढ़ाेल लेकर सड़कों पर निकल पड़े हैं। जाेगीरा व गीतों के बीच रंगों का दौर जारी है। इस दौरान नवादा में आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने लोगों को चंदन का लेप लगा हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं। उधर, राजधानी पटना के आम दिनों में व्यस्त रहने वाले भट्टाचार्य रोड को सुनसान पाकर होली के रंग में रंगे युवाओं ने उसपर क्रिकेट का मजा लिया।
aXA6IDE4LjExOS4xNzIuMTQ2IA== ejasoft island