भारत: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने होली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि यह त्योहार सभी लोगों में परस्पर सद्भाव व मैत्री को और मजबूत बनाए।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने होली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि यह त्योहार सभी लोगों में परस्पर सद्भाव व मैत्री को और मजबूत बनाए। रामनाथ कोविंद ने आज (10 मार्च) ट्वीट करते हुए लिखा, होली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं। रंगों का उत्सव होली, शरद ऋतु के समापन का और वसंत ऋतु के आगमन का संदेश देता है। मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।
Lokmat News Hindi के अनुसार, आज देश में होली का पर्व मनाया जा रहा है। होली का त्योहार सर्दियों की समाप्ति और गर्मी के मौसम के आगमन का भी पर्व है। होली देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है।
aXA6IDE4LjExNi4yMS4yMjkg ejasoft island