हमारे आने के बाद बढ़ेंगे पर्यटक: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
देसी- विदेशी सैलानियों की संख्या में आई गिरावट और घटते रात्रि प्रवास से जूझते पर्यटन उद्योग को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताज दौरों से उम्मीदें बंध गई हैं। दुनिया भर में इससे भारत और आगरा के सुरक्षित होने का संदेश गया है।
आगरा। देसी- विदेशी सैलानियों की संख्या में आई गिरावट और घटते रात्रि प्रवास से जूझते पर्यटन उद्योग को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताज दौरों से उम्मीदें बंध गई हैं। दुनिया भर में इससे भारत और आगरा के सुरक्षित होने का संदेश गया है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति भी यह कह गए कि हमारे आने के बाद ताजमहल देखने अधिक संख्या में पर्यटक आएंगे। वैसे भी ताजमहल देखने आने वालों में अमेरिकी पर्यटक ही अधिक होते हैं।
दैनिक जागरण के अनुसार, पर्यटन उद्योग के लिए वर्ष 2019 भुलाने वाला रहा है। वर्ष 2018 की अपेक्षा 2019 में 59182 विदेशी और 1032609 भारतीय पर्यटक कम आए। 2020 के शुरुआत में फरवरी में ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विजिट से पर्यटन उद्यमियों को नई उम्मीदें बंध गई हैं। उन्हें उम्मीद है कि जिस तरह पूर्व में राष्ट्राध्यक्षों की विजिट के बाद ताज देखने आने वाले उस देश के पर्यटकों की संख्या में उछाल आता रहा है, वैसा ही इस बार भी होगा। 2016 में ब्रिटेन के प्रिंस फिलिप और प्रिंसेज कैट मिडिलटन के ताज देखने आने के बाद ब्रिटेन से आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई थी। ताज देखने आने वाले अमेरिकन पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। जिससे यहां संकट से जूझते पर्यटन उद्योग को राहत मिलेगी।