WEF में अमेरिकी अरबपति ने कहा- मोदी भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं
दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए अमेरिकी के अरबपति जॉर्ज सोरोस ने मोदी पर निशाना साधा है।
दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए अमेरिकी के अरबपति जॉर्ज सोरोस ने मोदी पर निशाना साधा है। सोरोस ने कहा कि भारत राष्ट्रवाद के उदय का सबसे बड़ा उदाहरण बन गया है, जो आज के समाज का एक बड़ा शत्रु है।
instant khabar के अनुसार, सोरोस ने कहा, ‘भारत में लोकतांत्रिक ढंग से निर्वाचित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक हिंदू राष्ट्रवादी राज्य बना रहे हैं, कश्मीर पर दंडात्मक उपाय कर रहे हैं।’
सोरोस ने यह भी कहा कि सिविल सोसाइटी में लगातार गिरावट आ रही है। मानवता कम होती जा रही है। आने वाले सालों में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भाग्य से ही दुनिया की दिशा तय होगी। इस समय व्लादिमीर पुतिन, ट्रंप और शी जिनपिंग जैसे तानाशाह शासको का इजाफा हो रहा है। इस वक्त हम इतिहास के बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं। खुले समाज की अवधारणा खतरे में है।
इससे बड़ी एक और चुनौती है-जलवायु परिवर्तन। जॉर्ज सोरोस ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में अपने एक अहम प्रोजेक्ट पर भी बात की। उन्होंने कहा कि अब मेरी जिंदगी का सबसे अहम प्रोजेक्ट ओपन सोसाइटी यूनिवर्सिटी नेटवर्क (ओएसयूएन) है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसमें दुनिया की सभी यूनिवर्सिटी के लोग शोध कर सकेंगे। ओएसयूएन के लिए मैं एक अरब डॉलर (करीब 7100 करोड़ रुपए) का निवेश करूंगा।
aXA6IDMuMTQuMjUzLjEzMSA= ejasoft island