सैन्य क्षेत्र में भारत की मजबूती के साक्षी बने 54 देश
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पांच दिनों तक एशिया का सबसे बड़ा हथियारों का बाजार सजा। इसकी थीम डिजिटल ट्रांसफार्मेशन ऑफ डिफेंस रखी गई।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पांच दिनों तक एशिया का सबसे बड़ा हथियारों का बाजार सजा। इसकी थीम डिजिटल ट्रांसफार्मेशन ऑफ डिफेंस रखी गई। सेमिनार में भारत की सामरिक शक्ति बढ़ाने के साथ रक्षा उत्पादों का निर्यातक बनने पर भी विचार-विमर्श हुआ। लखनऊ में आयोजित 11वीं मेगा रक्षा प्रदर्शनी कई मायने में बेमिसाल रही। 40 देशों के रक्षामंत्री, सैन्य प्रमुख व विदेश मंत्री के साथ 54 देशों के डिप्लोमेट व सैन्य डेलीगेट इस अविस्मरणीय पल के साक्षी बने।
Veer Arjun के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सैन्य क्षेत्र में भारत के बढ़ते प्रभाव का असर इसी से समझा जा सकता है कि अमेरिका व स्वीडन समेत कई बड़े देश हमारे साथ रक्षा तकनीक साझा करने को बेताब नजर आए। आयोजन की खासियत यह रही कि इसमें 70 देशों की अत्याधुनिक रक्षा तकनीक का संगम नजर आया। इसे देखने के लिए लखनऊ और आसपास के लोग उमड़ पड़े। ढाई हजार रुपये का टिकट लेकर भी हजारों की तादाद में लोग इस मेगा रक्षा प्रदर्शनी को देखने पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया तो रक्षामंत्री ने सर्वाधिक समय देकर कार्यक्रम को ऊर्जावान बनाने का काम किया।
aXA6IDE4LjIyMi4xODQuMTYyIA== ejasoft island