कोरोना का कहर: एक दिन में 97 लोगों की मौत, भारत ने चीन के टूरिस्ट को भेजा वापस
कोरोना वायरस से विश्व के कई देश बुरी तरफ प्रभावित है। चीन से फैली इस संक्रमित बिमारी से अब तक सैंकड़ों लोगों की जान चली गयी।
दिल्ली: कोरोना वायरस से विश्व के कई देश बुरी तरफ प्रभावित है। चीन से फैली इस संक्रमित बिमारी से अब तक सैंकड़ों लोगों की जान चली गयी। हजारों लोग कोरोना से ग्रसित है। इसी कड़ी में डब्ल्यूएचओ ने स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है। वहीं सभी देशों की सरकारों ने चीन से अपने नागरिकों को एयरलिफ्ट करवाने के साथ ही फिलहाल के लिए सभी चीनी फ्लाइट्स और वीजा पर रोक लगा दी है।
Newstrack के अनुसार, कोरोना वायरस को लेकर भारत में भी एलर्ट जारी है। इस ओर सतर्कता बरतते हुए भारत ने चीन के साथ आवागमन को बंद कर दिया है। इस बीच एक मामला सामने आया चीनी यात्री का जो भारत आया हुआ है। जानकारी होते ही चीन से भारत आए 31 साल के टूरिस्ट को प्रशासन ने वापस जाने के लिए कह दिया। बताया जा रहा है कि चीनी टूरिस्ट शनिवार को रामेश्वरम पहुंचा था, जिसके तुंरत बाद ही उसे वापस जाने के लिए कह दिया गया, ताकि कोरोना वायरस को लेकर किसी तरह की सुरक्षा का खतरा ना हो पाए।
aXA6IDE4LjIyMS45OC43MSA= ejasoft island