केन्या: दुर्लभ नस्ल के 2 सफेद जिराफ को शिकारियों ने मार डाला, ऐसे दुनिया में सिर्फ तीन थे
उत्तर-पूर्वी केन्या के ग्रासिया काउंटी में शिकारियों ने दुर्लभ सफेद मादा और उसके बच्चे को मार दिया है।
उत्तर-पूर्वी केन्या के ग्रासिया काउंटी में शिकारियों ने दुर्लभ सफेद मादा और उसके बच्चे को मार दिया है। वन विभाग के कर्मचारियों को दोनों के शव सोमवार को मिले। इनका कहना है कि इस नस्ल के दुनिया में सिर्फ तीन जिराफ थे। अब इनमें से एक बचा है।
दैनिक भास्कर के अनुसार, जानकारों का कहना है कि इनका सफेद रंग ल्यूसीज्म नामक एक दुर्लभ स्थिति के कारण होता है, जिसके कारण त्वचा की कोशिकाओं में रंजकता (पिगमेन्टेशन) नहीं होती है। इनकी फोटो 2017 में वायरल हुई थीं। इशाकबीनी हिरोला कम्युनिटी के प्रबंधक मोहम्मद अहमदनूर ने बताया कि मारे गए जिराफ को आखिरी बार तीन महीने पहले देखा गया था। उन्होंने कहा कि यह हमारे समुदाय और पूरे केन्या के लिए सबसे दुखद खबर है। दुनिया में हमारी कम्युनिटी इकलौती है, जो सफेद जिराफ की संरक्षण करती है।
पुलिस का कहना है कि अभी तक इन जिराफ को मारने वाले शिकारियों का पता नहीं चल पाया है। केन्या वाइल्डलाइफ सोसाइटी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। दरअसल, सेन्चुअरी में फेंसिंग नहीं है। इसमें कई गांव भी हैं। इस वजह से इनकी सिक्युरिटी बेहद मुश्किल हुई।
aXA6IDE4LjExOS4xMDcuOTYg ejasoft island